NATIONAL

इस वर्ष अगस्त में यूपीआई के माध्यम से 355 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए

नई दिल्ली :- देश में इस वर्ष अगस्त में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, यूपीआई के माध्यम से 355 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए हैं।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, छह लाख 39 हजार करोड़ रुपये से अधिक के डिजिटल लेनदेन हुए। इस साल जुलाई में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक के कुल 324 करोड़ लेनदेन दर्ज किए गए।

यूपीआई एक मोबाइल ऐप है, जिसके माध्‍यम से बैंक खातों से लेनदेन किया जा सकता है।