27 दिनों में 27 सौ लोगों ने जमा किए 22 करोड़ से ज्यादा

रायपुर। जून में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट का लाभ दे रही है। इस महीने अब तक 2732 रहवासियों से 22 करोड़ 19 लाख रुपए की वसूली की गई है। इस छूट का लाभ लेने अब महज दो दिन ही बचे हैं।
निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 425 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली का लक्ष्य रखा है। ऐसे में हर महीने बड़ी वसूली की जा रही है। निगम क्षेत्र में 3.60 हजार प्रापर्टी है। जिसमें से 3.46 लाख प्रापर्टी टैक्सेबल हैं। इन संपत्तियों का इस वित्तीय वर्ष के राजस्व के साथ हजारों संपत्तियों का सालों से टैक्स भुगतान नहीं किया गया। दिन सभी 10 जोन को मिलाकर 1 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट तय किया गया है।
गौरतलब है कि संपत्तिकर में 6.25 फीसदी का छूट सिर्फ जून माह में ही मिलेगा। 1 जुलाई से संपत्ति कर शत-प्रतिशत लगाया जाएगा। इसलिए लोग ऑनलाइन व जोन कार्यालयों में जाकर संपत्तिकर अदा कर सकते हैं। नगर निगम राजस्व उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि जून माह में बड़ी संख्या में प्रापर्टी होल्डर्स ने छूट का लाभ लिया है। इस महीने 2732 संपत्तियों का 22 करोड़ की वसूली हुई है। कई जोन क्षेत्र में 20 से अधिक बड़े बकाएदारों की संपत्तियों को भी सील किया गया है।