CHHATTISGARHCRIME

नकली नोट छापने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

 बलौदा बाजार  | छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक बार फिर सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। यहां नकली नोट छापे जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार की है। आरोपी भुवन साहू और तुषाल साहू लोन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के रहने वाले हैं, जिसे पुलिस ने 500 200 और 100 के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों से कल 2 लाख 32400 नकली नोट के रूप में बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायालय में पेश की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले का खुलासा किया।