मुस्लिम लड़की को दर्शन कराने मंदिर ले गया युवक, भाइयों ने बेरहमी से की पिटाई, एफआईआर

 देवास | मध्य प्रदेश के देवास में माताजी टेकरी पर मुस्लिम लड़की को दर्शन कराने ले गए युवक के साथ लड़की के भाइयों ने जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना में युवक विवेक ने बताया कि वह मुल्तान परदेशीपूरा इंदौर का रहने वाला है और स्कूल टाइम की मित्र को अपनी बाइक से देवास में माताजी टेकरी पर दर्शन कराने लाया था।

जब वे दर्शन करके लौट रहे थे तब क्षिप्रा ब्रिज के पास युवती के भाई साहिल और उसके दोस्त सैफ अली ने उसे रोका और पहचान पूछने आईडी न दिखा पाने पर दोनों ने उसे गालियां दीं और थप्पड़ मारे। विवेक का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो साहिल ने अपने अन्य साथी आशीक और अरबाज को बुला लिया जिन्होंने मिलकर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह युवती के करीब दुबारा आया तो उसे जान से मार देंगे। बाद में उसे क्षिप्रा ब्रिज पर छोड़ दिया गया जिसके बाद इंदौर आकर परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी और परिजनों के साथ देवास थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

घटना के बाद घायल युवक को उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही इस पूरे मामले को लेकर औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया की बीती रात युवक के साथ मारपीट के मामले में सोहेल खान सैफअली खान, अरबाज खान, आसिफ खान के खिलाफ धारा BNS 296, 115 (2),352 (2),140(3) और 3)5 तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और युवती के भाई साहिल को गिरफ्तार कर लिया है बाकी आरोपी फरार है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा