पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलो फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
आज कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में बरजंग पूनिया ने कांस्य पदक जीत लिया है। पुनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान के दौलत नियाज़ बेकोव को आठ-शून्य से हराकर कांस्य पदक देश के नाम किया।
बजरंग ने कुश्ती में भारत को दूसरा पदक दिलाया है, इससे पहले रवि दहिया ने फाइनल तक का सफर तय करते हुए रजत पदक देश के नाम किया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बजरंग पुनिया को उनकी जीत पर बधाई दी है। अपने ट्वीट संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ये भारतीय कुश्ती के लिए एक विशेष उपलब्धि है।
उपराष्ट्रपति एम. वैकेया नायडू ने बजरंग पुनिया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस सफलता पर पूरे राष्ट्र को गर्व है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बजरंग पुनिया की जीत पर हर भारतीय को गर्व और खुशी है।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उन्हें बजरंग पुनिया पर गर्व है और उन्होंने जिस तरह जीत हासिल की उसे देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई।