मुंबई/रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति लॉटरी घोटाले का शिकार होने के बाद मुंबई की एक 56 वर्षीय महिला को 1 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि महिला के फ़ोन में एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें लिखा गया था कि उसने 25 लाख का लॉटरी पुरस्कार जीता है। हालांकि, अपना विवरण भेजने के बाद, महिला को पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए 1.32 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान करना पड़ा।