संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा

नई दिल्ली :- संसद का शीतकालीन सत्र इस महीने की 29 तारीख को शुरू होगा और 23 दिसम्‍बर तक चलेगा। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा है कि 17वीं लोकसभा का सातवां सत्र 29 नवम्‍बर से शुरू होने जा रहा है।

सरकारी कामकाज की प्राथमिकताओं के अधीन इस सत्र के 23 दिसम्‍बर तक जारी रहने की संभावना है। राज्‍यसभा सचिवालय ने भी इस बारे में समान बयान जारी किया है।