पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले मामले में दो दिन के प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली :- प्रवर्तन निदेशालय ने आज स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेता मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया।
चटर्जी को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उसे कोलकाता के बैंकशाल न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय ने चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय की दो दिन की हिरासत में भेज दिया।
चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है। अर्पिता के आवास से 21 करोड़ दो लाख रुपये की नकदी और 79 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया था। अर्पिता के फ्लैट से स्कूल सेवा आयोग के बंद लिफाफे में नकदी भी मिली।
छापेमारी के दौरान आठ और फ्लैट तथा जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पार्थ चटर्जी के निजी सहायक सुकांत आचार्य को भी हिरासत में लिया गया है।
