HomeNATIONALBIG NEWSमौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में कल से राहत के आसार,अधिकतम तापमान में...

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में कल से राहत के आसार,अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर होगा शुरू

रायपुर। मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में कल से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्र प्रदेश तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 7 जून को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments