रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला है। दिनभर तपिश के बाद शाम होते ही आंधी शुरू हो गई है। हवा की रफ्तार तेज है। मौसम विभाग ने सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावन जताई थी। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले, रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमानों में गिरावट होने की संभावना है।
रायपुर में बदला मौसम का मिजाज,दिनभर तपिश के बाद हवा की रफ्तार हुई तेज
RELATED ARTICLES