HomeNATIONALCHHATTISGARHकेरल में बदला मौसम का मिजाज,इस बार समय से 2 दिन पूर्व...

केरल में बदला मौसम का मिजाज,इस बार समय से 2 दिन पूर्व हुई मानसून की एंट्री

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून 29 मई को केरल में पहुंच गया है। इसकी सामान्य तिथि 1 जून है। दक्षिण पश्चिम मानसून 2 दिन पूर्व ही केरल में आ गया। मानसून के दस्तक के साथ ही केरल में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में बारिश हो रही है। इसके बाद अब आगे कनार्टक और महाराष्ट्र में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से 1 जून के दौरान केरल में भारी बारिश के आसार हैं। लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments