दीपावली पर गन्ना के किसानों के चेहरों पर छाई ख़ुशी की लहर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बांटे बोनस चेक

 रायपुर :  दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गन्ना किसानों को बोनस राशि के चेक वितरित किए, जिससे किसानों में खुशी का माहौल बन गया। इस आर्थिक सहायता ने दीपावली से पहले किसानों की खुशियों को दोगुना कर दिया। उपमुख्यमंत्री ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समारोह में कई प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनके साथ किसानों ने अपनी समस्याएं साझा कीं।