देश के 14वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी


नई दिल्ली :- देश के 14वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद में मतदान जारी है। मतदान आज सवेरे दस बजे शुरू हुआ। नये उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए सबसे पहले वोट डालने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। जगदीप धनखड़ एनडीए के उम्मीदवार हैं, जबकी विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
