HomeNATIONALCHHATTISGARHविकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा पहुंची चंदनडीह,विधायक ने कहा-सुविधाएं जनसंख्या...

विकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा पहुंची चंदनडीह,विधायक ने कहा-सुविधाएं जनसंख्या के आधार पर मिले न कि मतदाताओं की संख्या पर

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय की ओर से विगत 15 दिनों से शुरू की गई सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा लगातार जारी है। गुरुवार सुबह उन्होंने अपने क्षेत्र पश्चिम विधानसभा के चंदनडीह पहुंचकर लोगों की चौपाल लगाई। एक-एक समस्याओं की जानकारी ली और तत्काल संभव कार्यों को एक दिवस के अंदर पूरा करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर शुरू की गई यह जनसंपर्क यात्रा समय के साथ पूरे क्षेत्र में अपनी दायरा बढ़ाते जा रही है। विधायक विकास उपाध्याय किसी भी वार्ड के किसी भी मोहल्ले में अचानक पहुंचकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। इस जनसंपर्क यात्रा में महिलाओं की भारी उपस्थिति देखी जा रही है। महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए खुल कर अपनी बात रख रही हैं। जिन समस्या से वे पीड़ित हैं उसे विधायक को बता रही हैं। आज चंदनडीह में भी इस तरह का नजारा देखा गया।
चंदनडीह की महिलाओं ने आज विधायक विकास उपाध्याय की ओर से पेड़ के नीचे रखी चौपाल में एक के बाद एक मांगें रख कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। वे पानी के कमी और मकानों के पट्टे की मांग तक सीमित नहीं रहीं,बल्कि अपने बच्चों के भविष्य की भी चिंता कर क्षेत्र में अभी तक आठवीं कक्षा तक संचालित स्कूल को 12वीं तक खोले जाने की मांग की।
विधायक ने स्कूल में बच्चों की कुल संख्या की जानकारी लेने के बाद कहा कि वे इस मांग को पूरा करने विभागीय मंत्री को प्रस्ताव भेज रहे हैं। यहां के लोगों के लिए शमशान घाट की मांग पर वे चिन्हित स्थल पर भी गए और जल्द कार्य शुरू करवाने की बात लोगों से की।
विकास उपाध्याय ने चंदनडीह में पानी की समस्या को दूर करने बगैर पानी के बोर को दूसरे बोर से जोड़ कर पानी टंकी की व्यवस्था करने या उसी के इर्दगिर्द नया बोर कर पानी की सुविधा करने के निर्देश निगम के अधिकारी को दिए। इसके अलावा यहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में भी जा कर व्यवस्था का हाल चाल जाना। वे छोटे बच्चों को बगैर पंखे में बैठे देख नाराज हुए। उन्होंने कहा कि आज किसी भी सूरत में पंखे लग जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments