HomeNATIONALCHHATTISGARHरंग ला रही विकास उपाध्याय की मुहिम,सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा से विधायक...

रंग ला रही विकास उपाध्याय की मुहिम,सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा से विधायक कर रहे समस्याओं का त्वरित निदान

रायपुर। विधायक विकास की मुहिम सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा रंग ला रही है। विधायक उपाध्याय लगातार वार्ड स्तर में दौरा कर जनता से रूबरू होकर मौके पर ही समस्या का समाधान कर रहे हैं। जनता स्वयं विधायक विकास उपाध्याय से मिलकर अपनी बात विधायक के समक्ष रख रही हैं।
रायपुरा की जनता ने कहा कि विधायक हो तो विकास उपाध्याय जैसा,जो विधायक होने के बाद भी स्वयं जनता के बीच आकर उनका हालचाल जान समस्या का निराकरण करते हैं। वार्ड में पानी की समस्या की जानकारी होने पर अधिकारियों को तुरंत जगह पर बुलाकर समस्या की जड़ को जान कर समाधान कर रहे हैं। जनता ने विधायक विकास उपाध्याय की इस मुहिम की तारीफ की।
विधायक विकास उपाध्याय आज रायपुरा में जनता से हुए रूबरू हुए।
इसके बाद टाटीबंध वार्ड के कार्यकर्ताओ की वार्ड स्तर में बैठक लिए। विधायक विकास उपाध्याय ने बैठक के दौरान कहा कि कांग्रेस ठोस कार्य करती है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लिए राशन कार्ड की सुविधा सोनिया गांधी,राजीव गांधी ने की । गरीबों को पट्टा एवं मकान वितरण भी इन्द्रा गांधी ने ही किया था। आज भी इंद्रा गांधी के नाम के पट्टे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश सरकार ने बिजली बिल हाफ किया। हर विधानसभा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोल रहे हैं। प्रत्येक वार्ड की जनता को कम फीस में अच्छी शिक्षा मिल सके, इस बात का अंदाजा आप खुद देख सकते हैं कि 2000 शीट के लिए 28 हजार से ज्यादा बच्चों के अभीभावको ने इंग्लिश स्कूल के लिए आवेदन किया है। खुशियों की सौगात कांग्रेस ने हमेशा बसाने ओर बढ़ाने का काम किया है। इसके विपरीत बीजेपी ने कोई भी ठोस कार्य जनता के हित मे नहीं किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments