HomeNATIONALCHHATTISGARHविकास उपाध्याय का महिलाओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत,विधायक ने उद्यान सौंदर्यीकरण...

विकास उपाध्याय का महिलाओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत,विधायक ने उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य का नागरिकों से करवाया भूमिपूजन

रायपुर। संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के तहत मंगलवार को विधानसभा के चिरहुलडीह वार्ड का दौरा किया। स्थानीय महिलाओं ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं,जिसमें स्वयं विधायक विकास उपाध्याय जन-जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं एवं मांगों को बड़े ही सहजता के साथ सुन रहे हैं। त्वरित निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के बारे में बताया कि इस यात्रा के माध्यम से हम रायपुर पश्चिम विधानसभा के घर-घर पहुंचकर जन-जन से मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं और मांगों को सुनकर उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं,क्षेत्रवासियों की प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य हैं। सड़क-नाली से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक भवन नवनिर्माण की बात हो या फिर साफ-सफाई या पानी से सम्बंधित मूलभूत समस्या हो विधायक विकास उपाध्याय बड़े ही सहजता से लोगों की बात सुन रहे हैं। उसके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने चिरहुलडीह वार्ड के संकल्प उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन भी करवाया। इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने स्थानीय जनता के कर-कमलों से ही सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करवाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments