HomeNATIONALCHHATTISGARHVideo: विकास उपाध्याय ने कहा-अंतिम व्यक्ति के संतुष्टि तक जारी रहेगी सोनिया...

Video: विकास उपाध्याय ने कहा-अंतिम व्यक्ति के संतुष्टि तक जारी रहेगी सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा,विधायक ने किया वार्ड 24 के समस्याओं का त्वरित निदान

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों का रोज दौरा कर रहे हैं। इस बीच आज वे वार्ड नंबर 24 में पहुंचे, जहां काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पानी से लेकर विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित निदान किया।


विधायक विकास उपाध्याय ने कहा इस जनसंपर्क को लगातार वे जारी रखते हुए तब तक करते रहेंगे जब तक अंतिम व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो जाता। विधायक उपाध्याय आज सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नंबर 24 पहुंचे। आम लोगों से रूबरू हुए इस बीच उन्होंने वार्ड के लोगों से समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके पहले वे वार्ड में पहुंचते,वार्ड की महिलाओं ने उनके बंगले में पहुंचकर उनके वार्ड में आने का अनुरोध किया था।

विकास उपाध्याय की ओर से चलाई जा रही,सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा की लोगों के बीच काफी प्रशंसा की जा रही है। विकास उपाध्याय आज वार्ड नंबर 24 में पहुंचने के बाद खुद ही कई गलियों में घुसकर लोगों से मुलाकात किए। समस्याओं के संबंध में पूछताछ की। इसके अलावा जगह जगह उनसे चर्चा की। लोग अपनी बातों को विधायक के समक्ष रखने इंतजार कर रहे थे और जब तक सभी लोगों से चर्चा ना हो गई तब तक विकास उपाध्यक्ष वार्ड में डटे रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments