रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय की ओर से रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को विकास की ओर ले जाने निरंतर जनहित के लिए निर्माण कार्यों व मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को माधवराव सप्रे वार्ड 69, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड 40, शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड 38, वार्ड 37 समता चौबे में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जनता ने भी विकास कार्यों के लिए अपने जनसेवक को धन्यवाद दिया।
विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता की मांगों के अनुरूप
- वार्ड 37 में आज 1.49 करोड़ की लागत से नाला निर्माण का भूमिपूजन किया गया। विगत कई वर्षों से अग्रसेन चौंक, समता-चौबे कॉलोनी की सड़कों में जलभराव की शिकायत आती थी। बरसात के दिनों में घुटने से नीचे तक पानी भर जाता था। इस नाले के निर्माण से उस क्षेत्र के हजारों लोगों को पानी भराव से निजात मिल पाएगी।
- इसके बाद माधवराव सप्रे वार्ड 69 के रायपुरा में झेरिया यादव समाज के लिए 25.00 लाख।
- कोसरिया यादव समाज के लिए 20.00 लाख।
- रायपुर राज भवन रायपुरा के लिए 5.00 लाख।
- पं. गिरजा शंकर मिश्र विद्यालय के लिए 6.18 लाख।
- लिमाही तालाब के लिए 10.00 लाख।
- साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 5.00 लाख का भूमिपूजन किया गया।
8.ठाकुर प्यारेलाल वार्ड 40 एवं डीडी नगर वार्ड 41 के अंतर्गत लगभग 6 किमी की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 1.80 करोड़ का भूमिपूजन किया गया।
- शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड 38 के बजरंग नगर में सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15.00 लाख।
- उछला तालाब में नाला निर्माण के लिए 10.00 लाख।
- समता कॉलोनी में नाली निर्माण के लिए 19.00 लाख।
- पोद्दार तालाब के पास एवं आस-पास के गलियों में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 19.50 लाख।
- लालगंगा विहार के पास नाली पुलिया व सड़क निर्माण के लिए 10.00 लाख।
- बांके बिहारी मन्दिर के पास नाली पुलिया व सड़क निर्माण के लिए 5.00 लाख।
- वंदना ऑटो के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50.00 लाख।
- वासुदेव पारा के भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5.00 लाख।
- बजरंग नगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5.00 लाख।
- बीच लाइब्रेरी-1 रामकुण्ड के भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5.00 लाख।
- डबरी पारा क्षेत्र में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 2.83 लाख।
- श्याम खाटू मंदिर के पास नाली पुलिया निर्माण के लिए 2.54 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।