HomeNATIONALCHHATTISGARHBreaking : दिल्ली दौरे पर विकास उपाध्याय,कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात...

Breaking : दिल्ली दौरे पर विकास उपाध्याय,कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद कल लौटेंगे रायपुर

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय दिल्ली दौरे पर हैं। विधायक उपाध्याय अपने दौहरे कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। वे रायपुर छत्तीसगढ़ में अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से आमजनों से मेल मुलाकात कर रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण करने के बीच कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई संगठन की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अभी राष्ट्रीय सचिव के कर्तव्य का निर्वहन करने दिल्ली पहुंच गए हैं। बुधवार को अपने राष्ट्रीय कार्यालय के कक्ष में कार्यालयीन कामकाज निपटा रहे हैं। दिल्ली प्रवास के इस बीच वे पार्टी नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं।विकास उपाध्याय पार्टी के आला बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को रायपुर लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments