रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय अपने पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डों में सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा कर रहे हैं। इसके तहत बुधवार को ठाकुर प्यारेलाल वार्ड का दौरा किया। वार्ड की जनसमस्याओं एवं उनकी मांगों को पूर्ण करने के उद्देश्य से जारी इस यात्रा में नवनिर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करवाया जाता है। आज ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के अनुपम गार्डन के बाजू,चर्च परिसर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य और बाउंड्रीवाल कार्य, कृष्णा नगर डंगनिया में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,मंगल बाजार गली नंबर 1,ईदगाह भाठा में सामुदायिक भवन निर्माण व विकास कार्य का भूमिपूजन विधायक विकास उपाध्याय ने स्थानीय नागरिकों से करवाया। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से विधानसभा के नागरिकों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों को जानकर उसके त्वरित निदान करना ही हमारी प्राथमिकता हैं। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से अभी तक विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 80 फीसदी क्षेत्र का दौरा किया है। मूलभूत आवश्यकताओं को जानकर उसके समाधान के लिए कार्य कर चुके हैं। शेष बचे हुए क्षेत्रों में विधायक उपाध्याय यह जनसंपर्क यात्रा करेंगे।
Video : विकास उपाध्याय ने किया ठाकुर प्यारेलाल वार्ड का दौरा, नागरिकों से करवाया विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन
RELATED ARTICLES