उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महान क्रान्तिकारी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली :- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महान क्रान्तिकारी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। नायडू ने एक ट्वीट में कहा कि भगत सिंह महान देशभक्त और राष्ट्रवादी थे। उनकी निर्भीकता और बहादुरी ने अनेक लोगों को स्वतंत्रा संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र उनके अविस्मरणीय बलिदान के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया है। ट्वीट संदेश में मोदी ने कहा कि उनके बलिदान ने अनगिनत लोगों में देशभक्ति का संचार किया। वे प्रत्येक भारतीय के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे।
