उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्म दिन पर बधाई दी
नई दिल्ली :- उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्म दिन पर बधाई दी है। शुभकामना संदेश में नायडू ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद अपनी सादगी, ऊंचे विचारों और विलक्षण दूरदृष्टि के लिए जाने जाते हैं। नायडू ने उनके स्वास्थ्य और आरोग्य की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि कोविंद ने स्वयं को पूरे राष्ट्र के लिए समर्पित किया है। निर्धन और समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए उनका प्रयास अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
