टीकाकरण अट्ठारह वर्ष आयु से सभी लोगो का हो, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए
रायपुर :- छत्तीसग़ढ सरकार सवेदनशील सरकार कोविड़-19,कोरोना संक्रमण की खतरा को देखते हुए राज्य कि कांग्रेस सरकार पूरे गम्भीरतापूर्वक काम कर रही है।स्वास्थ्य विभाग पुलिसकर्मियों एवं जीतने इस कार्य मे जुटे सभी की कार्य प्रशंसनीय है।

मैं छत्तीसग़ढ सरकार की छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री सुखदुख के सुइया भूपेश बघेल जी और स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा जी से यह मांग करती हूं।
राहीमन्नू साहू महामंत्री जिला महिला काँग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण हमारे राज्य में सबसे बड़े जनसमूह युवाओ की है और युवा ही कल की भविष्य है, क्योकि युवा ही घर से हमेशा अपना या अपने परिवार के लालन पालन के लिए काम पर जाते है। चाहे वह बेटी हो या बेटा इसलिए मैं इन बेहतर भविष्य के लिए सरकार से मांग करती हूं कि 18 वर्ष से ऊपर के उम्र के वर्ग को वैक्सीनेशन से लाभ मिलता रहेगा ताकि चिंताजनक स्थिति में हम काबू पा सके।
मै आमजन से अपील करती हूं आप व आपके परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आप सब वैक्सीनेशन में हाथ बढ़ाये किसी प्रकार की भ्रम से बचे,हमभला, तो जग भला, स्वास्थ्य रतन से बड़ा नही कोई मैं आप सभी की स्वास्थ्य की मंगलकामना करती हूं।
