मात्र 9 महीनों में 100 करोड लोगों का टीकाकरण होना भारत के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि : भारत बायोटेक

नई दिल्ली :- भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉक्टर कृष्णा इल्ला ने कहा है कि मात्र नौ महीनों में सौ करोड लोगों का टीकाकरण होना भारत के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक को इस ऐतिहासिक क्षण में योगदान देने पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार, वैक्सीन निर्माताओं, स्वास्थ्यकर्मियों और देश के सभी टीका लगवाने वाले नागरिकों के एकजुट प्रयास से ही यह संभव हुआ है, जिससे यह आत्मनिर्भर भारत की सच्ची सफलता की कहानी बन गई है।
