केंद्रीय मंत्री ने काबुल से लाई गई श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को ग्रहण किया
नई दिल्ली :- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर अफगानिस्तान के काबुल से लाई गई श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को ग्रहण किया। ट्वीट संदेश में पुरी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा का अखंड सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में पुरी ने इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शेष बचे भारतीयों को स्वदेश लाने के सभी प्रबंध किये जा रहे हैं।
खबर के मुताबिक काबुल से निकाले गए 25 भारतीयों सहित 78 लोग आज सुबह ताजिकिस्तान के दुशांबे से नई दिल्ली पहुंचे।