केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा- टीकाकरण अभियान में मदद के लिए 20 से अधिक देशों ने कोविन पोर्टल में रूचि दिखाई है

नई दिल्ली :- स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा है कि टीकाकरण अभियान में मदद के लिए 20 से अधिक देशों ने कोविन प्‍लेटफॉर्म में रूचि दिखाई है।

एक ट्वीट में डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारत तीस जून को एक वैश्विक कॉन्‍फ्रेंस में विश्‍व को कोविन की सफलता के बारे में जानकारी देगा।

उन्‍होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो देश के टीकाकरण कार्यक्रम पर सवाल उठा रहे थे।