केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कल बुजुर्गों की बात-देश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की

नई दिल्ली :- केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कल नई दिल्‍ली में बुजुर्गों की बात-देश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य युवाओं और ऐसे वरिष्‍ठ नागरिकों के बीच संवाद को बढावा देना है जिनकी उम्र 95 वर्ष से अधिक है और जिन्‍होंने स्‍वतंत्रता से 18 वर्ष पहले का समय भारत में बिताया है। बातचीत का 60 सैकेंड से कम का वीडियो www.rashtragaan.in पर अपलोड किया जा सकता है।

इस अवसर पर रेड्डी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और यह अपने बुजुर्गों से हमेशा सीखना चाहता है।

उन्‍होंने कहा कि यह एक अनोखा कार्यक्रम है जिसमें युवा अपना समय व्‍यतीत करेंगे और बुजुर्गों से बातचीत करेंगे। इस वीडियो को वे संस्‍कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड भी कर सकेंगे।

केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री ने कहा कि अपने बुजुर्गों को आजादी का अमृत महोत्‍सव में शामिल करने का यह बेहतर तरीका है।