रायपुर :- मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण में आ रही चुनौतियों और उसके निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव गृह धनंजय देवांगन, पुलिस महानिदेशक सीआरपीएफ कुलदीप सिंह, विशेष महानिदेशक छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआरपीएफ नितिन अग्रवाल, महानिरीक्षक सी.आर.पी.एफ. प्रकाश डी., महानिरीक्षक बीएसएफ एस.के.त्यागी, लोक निर्माण के मुख्य अधिक्षण अभियंता विजय भतपहरी, मुख्य अभियंता बस्तर जी.आर. रावटे सहित नारायणपुर-बीजापुर-सुकमा-दंतेवाड़ा-कांकेर-बस्तर-कोण्डागांव जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।