यूआईडीएआई ने आधार कार्ड के लिए दस्‍तावेज नवीनीकरण कराने की लोगों से अपील की

नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने दस साल पहले जारी आधार कार्ड के लिए दस्‍तावेज नवीनीकरण कराने की लोगों से अपील की है। निवासी अपने आधार को माई आधार पोर्टल पर ऑनलाइन या निकटतम आधार केन्‍द्र पर जाकर संबंधित दस्‍तावेजों के साथ सुधार करवा सकते हैं।

आधार संख्‍या भारत में पहचान प्रमाण के तौर पर सर्वज्ञ मान्‍य है। ग्‍यारह सौ से अधिक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों, सहित केन्‍द्र सरकार से संचालित तीन सौ उन्‍नीस हैं, सेवा प्रदान करने के लिए आधार पहचान का प्रयोग करती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि आधार कार्ड में वर्तमान पहचान और पता प्रमाण को अद्यतन बनवाना निवासियों के हित में है। दस्‍तावेजों को आधार में नवीनीकरण करने से जीवनयापन, बेहतर सुविधा पाने और सटीक प्रमाणीकरण में सहायता होती है।