लाल आतंक को छोड़ दो नक्सलियों ने किया समर्पण
रायपुर | छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में चलाए जा रहे हैं नक्सल उन्मूलन के तहत लगातार सुरक्षा बल के जवानों को सफलता मिल रही है नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले सुकमा इलाके से नक्सली लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं आज एक लाख रुपए के इनामी सहित दो नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बिना हथियार के आत्म समर्पण कर दिया आत्मसमर्पण करने आए नक्सली कई साल से नक्सली संगठन में रहकर कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं समर्पण करने आए दोनों ही नक्सली को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 25 25 हजार रुपए दी गई

