HomeNATIONALCHHATTISGARH2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,करीब 3 लाख रुपए का गांजा जब्त

2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,करीब 3 लाख रुपए का गांजा जब्त

रायपुर। थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी स्थित विज्ञान केन्द्र के सामने दो गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। गांजा तस्करी में शामिल दोनों आरोपी है मूलतः विदिशा (म.प्र.) के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपी अजय लोधी उर्फ कृष्णा ( 22 साल) औऱ सोनू प्रजापति ( 27 साल) है। मुखबिर की सूचना पर थाना पंडरी पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। आरोपी गांजा को ओडिसा से नागपुर (महाराष्ट्र) की ओर ले जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 29 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। कीमत लगभग 2,90,000 रुपए आंकी गई है।आरोपियों के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments