जगदलपुर में 25 लाख के अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार
जगदलपुर | छत्तीसगढ़ जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है नगरनार पुलिस में गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए के अवैध गांजे को बरामद किया मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध गांजा लेकर शबरी नदी के रास्ते अन्य राज्य जाने की फिराक में हैं नगरनार पुलिस द्वारा टीम गठित कर बताए गए क्षेत्र में नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान फॉर्च्यूनर कार की चेकिंग के दौरान 251 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है यह अवैध गांजा उड़ीसा से हरियाणा ले जाने की फिराक में थे दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है |
