HomeNATIONALCHHATTISGARHटीएस सिंहदेव विभागीय समीक्षा के लिए दंतेवाड़ा दौरे पर,मां दंतेश्वरी का दर्शन...

टीएस सिंहदेव विभागीय समीक्षा के लिए दंतेवाड़ा दौरे पर,मां दंतेश्वरी का दर्शन कर किए पूजा

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विभागीय समीक्षा और जनसंपर्क के लिए दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर हैं। मंत्री सिंहदेव हेलीपैड से सीधे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। माता दंतेश्वरी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में प्रसाद की थाली विक्रय करने वाली महिलाओं से मंत्री सिंहदेव ने चर्चा की। दंतेवाड़ा मंदिर में दर्शन के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और चिकित्सालय परिसर में मौजूद मरीजों से बातचीत की। मरीज के दिव्यांग परिजन ने दवा न मिलने की समस्या बताई,तो मरीज को देखने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे। चिकित्सकों से मरीज को सेवाएं उपलब्ध करवाने निर्देश दिए। जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और उनकी एक्सपायरी डेट को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पूरी जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments