ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, 3 लोगों की मौत, 2 साल का बच्चा गंभीर
दुर्ग |दुर्ग जिले के ग्राम ढोर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली| तीनों एक ही परिवार के थे| इस सड़क हादसे में एक 2 साल का बच्चा भी काफी जख्मी हुआ है| उसका इलाज चल रहा है|
घटना आज सुबह की है, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी| टक्कर इतनी जबरदस्त था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई| घटना के बाद आक्रोशिक परिजनों और गांव के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है| सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं| ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे एक्सीडेंट हुआ|
ट्रक एक्सीडेंट में एक पुरुष, महिला और एक 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई| 2 साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है| अस्पताल में इलाज चल रहा है| गृह प्रवेश के कार्यक्रम में भाई-बहन और 2 बच्चे जा रहे थे| उसी दौरान हादसा हुआ| ट्रक राजनांदगांव का है जो शहर से जा रहा था| फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है परिजनों को और ग्रामीणों को समझने की प्रयास किया जा रहा है|
