केंद्र सरकार कल एक लाख स्वास्थ्य और देखभाल केन्द्रों पर टेलीफोन परामर्श सुविधा ई-संजीवनी प्रारम्भ करेगी
नई दिल्ली :- सरकार आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस योजना की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर टेलीफोन परामर्श सुविधा ई-संजीवनी के एक लाख केन्द्रों का कल उद्घाटन करेगी।
एक ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कहा कि अब आम नागरिक भी देश के बडों डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार आयुष्मान भारत आयुष्मान के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क को मजबूत कर रही है। देश में अब तक एक लाख 17 हजार से अधिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं।
