अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 22दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे।

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री एक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैयदना मुफद्दाल सैफुद्दीन और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।