HomeNATIONALCHHATTISGARHआज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,भूपेश बघेल ने कहा-पूरे देश को भारतीयों पर विज्ञान...

आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,भूपेश बघेल ने कहा-पूरे देश को भारतीयों पर विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति से गर्व है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुभकामना संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीयों ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी,जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें दिखाई पड़ती हैं। इसे दूर करने के लिए परिष्कृत सोच उत्पन्न करना जरूरी है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार और तरक्की के साथ विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच की ओर ले जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments