आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की वादा निभाओ रैली

रायपुर :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर एवम जिला संयोजक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आज गरियाबंद जिला मुख्यालय एवम ब्लाक मुख्यालय में महंगाई भत्ता एवम 14 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा।

वादा निभाओ रैली निकालते हुए, कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगे।