आज मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा दौरे पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पामगढ़ और सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
बिरगांव में भी राज अधिवेशन समारोह में लेंगे भाग
रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल रायपुर जिले के बिरगांव स्थित बुधवारी बाजार में ’छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज’ -राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज 27 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचेंगे और गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर एक बजे पामगढ़ से रवाना होकर 1.45 बजे सिमगा पहुचेंगे और गुरू घासीदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिरगांव रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बघेल दोपहर 3.40 बजे बिरगांव में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज’ – राज अधिवेशन समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे।

