HomeNATIONALCHHATTISGARHसोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग होना चाहिए : सुनील पिल्लई

सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग होना चाहिए : सुनील पिल्लई

वैभव चौधरी धमतरी। सोशल मीडिया आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है लेकिन इसका उपयोग किस तरह सकारात्मक सोच के साथ किया जाए यह अहम सवाल है ऐसा कोई भी पोस्ट जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो बचा जाना चाहिए। जिला प्रशिक्षण वर्ग के सातवें सत्र में आईटी सेल भाजपा के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग पार्टी हित में अच्छी समझ के साथ हो तो इसका लाभ पार्टी को मिलता है।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर किसी मुद्दे को लेकर कैसे प्रसारित करना है इसका निर्देश वरिष्ठतम पदाधिकारियों से समय-समय पर मिलता है जिसका पालन किया जाना चाहिए। किसी भी पोस्ट को फॉरवर्ड करते समय जानकार और समझदार आईटी सेल वरिष्ठों से रायशुमारी होनी चाहिए। 30 अप्रैल के प्रथम तथा तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के सातवें सत्र को संबोधित करते हुए सुनील पिल्लई ने बताया कि सोशल मीडिया की समझ से पार्टी की साख को मजबूती मिलती है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तल्लीन पुरी गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ,सांसद चुन्नी लाल साहू, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमलेश ठोकने, भाजपा महामंत्री कविंद्र जैन, प्रकाश बैस,चेतन प्रकाश हिंदूजा, अरविंदर मुंडी, विकल गुप्ता, नरेंद्र रोहरा, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू प्रितपाल सिंह छाबड़ा, शिव शर्मा, भानु चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, श्यामा नरेश साहू, बसंत गजेंद्र,  सरला जैन, रामस्वरूप साहू, प्रकाश शर्मा, विजय साहू, विजय मोटवानी, बीथिका विश्वास, हेमराज सोनी ,डॉक्टर गजेंद्र साहू, हेमलता यादव, अखिलेश सोनकर ,श्याम साहू, निलेश लूनिया, नरेश सिन्हा, धनीराम सोनकर ,अजय नाहटा, कृष्ण राव पवार ,दिनेश्वरी नेताम, हुमित लिमजा, रघुनंदन साहू, नागेंद्र शुक्ला, कुलेश्वर चंद्राकर ,डीपेंद्र साहू, मुरारी यादव, रोहिताश मिश्रा, हेमंत माला, वामन साहू, नंद लाल यादव, महेंद्र नेताम ,ज्ञानिक रामटेके, विनोद रणसिंह ,अमित अग्रवाल, मोहन नाहटा, कमल डागा, नील पटेल, चैतन्य गिरी गोस्वामी, भगत यादव ,पुष्पेंद्र साहू कमलेश सत्यम चंद्राकर, अवनेंद्र साहू, सोम प्रकाश चंद्राकर ,अविनाश दुबे, रितिका यादव, चंद्रकला पटेल, सरिता यादव, विनोद पांडे, सूरज शर्मा ,कैलाश सोनकर ,शीला सोनी, ममता सिन्हा, भुनेश्वर ध्रुव ,गोविंदा ढिल्लो ,लीलाराम वैद्य, पुष्कर यादव, चिराग आथा, प्रकाश गोलछा, संतोष सोनकर ,प्रेमलता नागवंशी, महेंद्र पंडित, छत्रपाल बैस, ऋषभ देवांगन, मोनिका देवांगन, हेमंत चंद्राकर, गौकरण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरख जैन और रवि दुबे ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments