बालक आश्रम के नन्हे छात्रों ने सीएम साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जन्मदिवस पर गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां बालक आश्रम के नन्हे छात्रों ने मासूमियत से उनका स्वागत किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उन्हें परिश्रम और अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद, उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से सपत्नीक आशीर्वाद लिया, जिन्होंने उनके दीर्घायु और राज्य की समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।