बेरहमी से महिला ने कि बच्ची की पिटाई, ”पापा बचा लो, चिल्लाती रही मासूम

रायपुर | छत्तसीगढ़ के अंबिकापुर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक महिला ने 10-12 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला पाइप से बच्ची को पीट रही है| मासूम का पिता भी अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है| लेकिन महिला बच्ची को बाल से पकड़कर घसीट रही है और पीट रही है| इस घटना का वीडियो आरोपी महिला की बेटी ने ही अपने मोबाइल पर बनाया |

घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा बस्ती की है, आरोपी महिला का नाम प्रीति सिंह उर्फ जरही है,  बताया जा रहा है कि महिला गांव की छोटी बच्चियों को अपने घर पर रखती है और उनसे गांजे का कारोबार कराती है, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी करती है|

इस मामले पर एडिशनल एसपी ने कहा कि महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रीति सिंह का पूरे इलाके में आतंक है|  उसकी कई बड़े बदमाशों से जान पहचान है|