रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा में सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द समझकर तुरंत निर्णय ले रहे हैं। इससे जनता के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। बुधवार को विधायक विकास उपाध्याय ने डीडी नगर के जोगी बंगला के साथ सरोना के बीएसयूपी कॉलोनी,ईटा भट्ट पुराना बाजार का दौरा किया। वार्ड यात्रा के दौरान सरोना में वार्ड की जनता ने विधायक विकास उपाध्याय से पानी टंकी लगाने की बात कही।
विकास उपाध्याय ने एक पल का भी विलम्ब किए बिना अधिकारियों को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने तुरंत पानी की टंकी लगाने के निर्देश दिए।
विधायक के इस त्वरित निर्णय से वार्ड की जनता में उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। बुजुर्गों ने विधायक को आशीर्वाद देते हुए कहा ये नेता नहीं हमर बेटा है, जो जनता की समस्या को भली भांति समझता है।पूर्व की सरकार ने जो काम 15 साल में नहीं किया उसे हमर बेटा विकास उपाध्याय ने तुरंत एक बार मे कर दिखाया।
इसके बाद विधायक विकास उपाध्याय खमतराई पहुंचे। मुक्तिधाम का भूमिपूजन जनता से करवाया।विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता जनता की सुविधा का ख्याल रखना है। प्रत्येक जनता के चेहरे पर खुशियों की मुस्कान रहे।आगे भी इसी प्रकार सभी वार्डों में जनता से रूबरू हो जनता की समस्या का समाधान किया जाएगा।