रेमडेसिविर का उत्पादन 28 लाख शीशी प्रति माह से बढ़कर 41 लाख प्रति माह हो गया है-सदानंद गौड़ा

नई दिल्ली :- केंद्रीय रासायनिक और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने आज कहा कि सरकार रेमडेसिविर की उत्पादन बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

गौड़ा ने आज रेमडेसिविर की उपलब्धता से संबंधित मुद्दों पर केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया, औषध सचिव, अध्यक्ष राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण और ड्रग्स कंट्रोलर जनरल के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर का उत्पादन 28 लाख शीशी प्रति माह से बढ़कर 41 लाख प्रति माह हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों के दौरान छह लाख 69 हजार रेमडेसिविर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार के हस्तक्षेप पर, रेमेडेसिविर के निर्माताओं ने स्वेच्छा से इसका अधिकतम खुदरा मूल्य पांच हजार 400 रुपये से घटाकर तीन हजार 500 रुपये से भी कम कर दिया है।