प्रधानमंत्री देश में कोरोना संक्रमण और कोविड टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के लिए आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड संक्रमण की स्थिति पर चर्चा के लिए आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामालों को देखते हुए बुलाई गई है।
प्रधानमंत्री इस वर्च्युल बैठक में टीकाकरण अभियान पर चर्चा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 17 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी।
उन्होंने देश के भागों में बढ रहे कोविड संक्रमण के मामलों पर चिंता व्यक्त की थी और उभर रही दूसरी लहर पर नियंत्रण के लिए त्वरित और निर्णायक कदम उठाने को कहा था।
