नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नई संसद का उद्घाटन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें भारत के राष्ट्रपति द्वारा नई संसद का उद्घाटन करने के लिए लोक सभा सचिवालय और भारत सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई है।