HomeNATIONALBIG NEWSएसपी संतोष सिंह की नेक पहल,नशे से छुटकारा दिलाने उठाया बीड़ा,अभियान निजात...

एसपी संतोष सिंह की नेक पहल,नशे से छुटकारा दिलाने उठाया बीड़ा,अभियान निजात को लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

रायपुर। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह ने राजनांदगांव जिले में नेक पहल की है। उन्होंने लोगों को नशे की लत छुटकारा दिलाने ‘‘निजात’’ अभियान की शुरुआत की है। यह नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई व जागरुकता का अभियान है। इस अभियान में मुख्य रूप से तीन बिंदु 1-व्यापक जन-जागरुकता, 2-पुलिस कार्रवाई और 3-नशे के आदी लोगों की काउसलिंग व पुनर्वास में मदद-शामिल हैं।


पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अब नशे के आदी लोगों की काउसलिंग सभी थाना/चौकियों में प्रारंभ की गई है। नशे के आदी लोगों को चिन्हकित कर उन्हें थाना बुलाकर उनसे बातचीत की जा रही है। नशे के कारण उनके शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है साथ ही परिवार और समाज में भी दुष्प्रभाव पड़ता है, आर्थिक तंगी आती है और आपराधिक कृत्य भी बढ़ते हैं। नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें समझाइश दी जा रही है। इस अभियान का अब व्यापक असर हो रहा है और लोग अब पुलिस से जुड़ते जा रहें हैं। इसके बाद जो नशे में डूबे हुए हैं और पुलिस के समझाने बुझाने काउसिलिंग करने पर भी नशा नहीं छोड़पा रहें हैं,उनका प्रोफेशनल काउसिलिंग भी किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़े तो उन्हें नशा मुक्ति केन्द्र या गंभीर मामलों में मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजने की भी व्यवस्था की जएगी।


उल्लेखनीय है कि अपनी कोरिया पदस्थापना के दौरान संतोष सिंह ने अवैध नशे के खिलाफ एक आंदोलन की तरह निजात अभियान चलाया शुरू किया था। इसके बड़े सार्थक परिणाम आए। नशे के कारोबार पर अंकुश लगा साथ ही नशे से मुक्त हुए सैकड़ों युवा और उनके परिवारों में खुशहाली लौटी।


राजनांदगांव पुलिस बैनर पोस्टर, होर्डिंग व गांव-गांव में वाल-पेंटिग, रैप सॉग के साथ शार्ट मूवी और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे प्रचारित किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगातार नशे से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया है। जिले में नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर अभियान ‘‘निजात’’ के दौरान विगत 4 माह में राजनांदगांव जिले में आबकारी एक्ट के 1154 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इसमें लगभग 6362 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 91,40,548 रुपए बरामद किया गया। लगभग 1200 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार एनडीपीएस एक्ट के 15 प्रकरण में 405.628 किलो गांजा कीमती लगभग 20,30,000 रुपए बरामद किया गया। इसके अलावा उक्त प्रकरणों में प्रयुक्त वाहन कुल 67 मोटर साइकिल व 14 चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। उक्त प्रकरणों में गांजा और शराब के बड़े तस्करों को भी जेल भेजा गया। अवैध नशा जो अपराध के साथ सामाजिक बुराई भी है, इस लड़ाई में यह अभियान कारगर योगदान दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments