बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने कल आई.सी.सी.आर. की छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों के नए बैच के साथ बैठक की
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने कल भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद- आई.सी.सी.आर. की छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों के नए बैच के साथ बैठक की। छात्रवृत्ति पाने वाले तीन सौ में से करीब 65 छात्रों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ये छात्र भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में विभिन्न विषयों में उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराइस्वामी ने कार्यक्रम के दौरान इन छात्रों से बातचीत की।
