देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए देश के उत्तर पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली :- देशभर में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए पश्चिमी राजस्‍थान, पंजाब हरियाणा, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और झारखण्‍ड में भीषण गर्मी की यलो वार्निंग जारी की है।

मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि के अनुसार इन राज्‍यों में दो मई से वर्षा होने की सम्‍भावना है।

मुम्‍बई में 37 डिग्री सेल्सियस के साथ कल का दिन अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा।

कल, तेलंगाना में 45 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस के साथ कुमारमभीम आशिफाबाद जिले का केरामेरी सबसे गर्म स्‍थान रहा। कल, राज्‍य के पेडापल्‍ली, नलगौंडा, निजामाबाद, सूर्यापेट, जागित्‍याल, निर्माल और आदिलाबाद जिलों में कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।