सरकार ने कहा – देश में 48 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को अब तक नल से जल की आपूर्ति की जा चुकी है

नई दिल्ली :- देश में 48 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को अब तक उनके घरों में नल से पानी की आपूर्ति की जा चुकी है।  राज्यसभा में कल एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि देश के 19 करोड 32 लाख ग्रामीण परिवारों में से अब तक 9 करोड 35 लाख घरों में नल से पानी की आपूर्ति हुई है।

उन्होंने बताया कि गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में सभी ग्रामीण घरों में नल के पानी की आपूर्ति का प्रावधान किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 2022-23 के दौरान लगभग 3 करोड 80 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से पानी पहुंचाया जायेगा। पटेल ने कहा कि इस संबंध में 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।